Skip to main content

गुप्त मंत्र Gupt Mantra emotional story

 मध्य रात्रि का दूसरा पहर था आसमान में बादल छाए हुए थे और कभी तेज़ तों कभी रिमझिम बारिश कर रहे थे दूर कहीं आसमान में बिजली चमक रहीं थी उसके चमकने के कुछ सेकंड बाद भीषण गर्जन करने लगे थे ऐसा लगता था कि किसी पेड़ पर या फिर देवालय पर बिजली गिर गई थी अब गर्जन थमने के बाद कुत्तों को भी आपस में संवाद करने का मौका मिल गया था तभी तो गांव के सभी गली के कुर्ते भोंक भोंक कर ऐक दूसरे का हालचाल पूछ रहे थे कि सब कुशल मंगल तों है ना सभी भाई-बंधु सुरक्षित है ना? एसे ही मौसम में बूढ़े आदमी ने पत्नी से सुनतीं हों जरा मुझे पानी पिला देना तकलीफ के कारण उसके मुंह से ठीक-ठाक शब्द भी नहीं निकल पा रहे थे । बुढ़िया   खटिया पर से उठ कर  पानी पिलाया था फिर आज तुम्हारी तबियत ज्यादा ख़राब है में बेटों को जगातीं हूं और अभी गांव के डाक्टर के पास लें जाने का कहतीं हू‌  चिंतित होते हुए उन्होंने कहा था। बूढ़े आदमी कि सांस तेज चल रही थी पेट में पानी जाने के बाद कुछ पलों के लिए आराम मिला था तभी तो उसने कहा था बेटों को जगाने से कोई फायदा नहीं होने वाला ऐसा लगता है कि अब धरती पर हमारा समय पूरा होने ...

महानगर कि नौकरी कि कड़वी सच्चाई कहानी


 गर्मी कि तपती दोपहर थी लूं के थपेड़े गालों पर तमाचा जैसे लग रहे थे कान से बाहर गर्मी निकल रही थी ऐसे ही मौसम में अमित सड़क निर्माण के लिए लेवल मशीन पर रोड का स्लोप चेक कर रहा था ठेकेदार के पीछे पीछे गार्डर लगाते जा रहें थें ।

उन आदमियों में से जो ठेकेदार का सुपरवाइजर था उसने कहा कि सर अहमदाबाद कि गर्मी सहन करना हर किसी कि बात नहीं एसा करते हैं कि तीन बजे के बाद बापिस काम करते हैं आप लंच के साथ थोड़ा आराम कर लिजिए।

उस सुपरवाइजर कि बात पूरी भी नहीं हुई थी तभी प्रोजेक्ट मैनेजर का फोन आया था अमित मैंने कंक्रीट का आर्डर कर दिया है नो इंट्री  दस बजे रात्रि को खत्म हो जाएगी उसके बाद टी एम आना चालू हों जाएंगे रेडी मिक्स कंक्रीट ट्रक को टी एम कहते हैं और सुनो क्लाइंट का इंजीनियर पांच बजे फाइनल चेक करने के लिए आएगा बहुत कड़क हैं पांच एम एम तक नहीं छूट देता ध्यान रखना वरना 

चेतावनी देते हुए उसने फोन कट कर दिया था अमित ने गमछे से पसीना पोंछते हुए सुपरवाइजर से भाई आज लंच कैंसल करता हूं पांच बजे के पहले कंप्लीट करना है ।

ठीक है साहेब आप पानी पी लिजिए ठंडा हैं उसने पानी कि बोतल पकड़ाते हुए कहा था।

पांच बजे प्रोजेक्ट मैनेजर क्लाइंट के इंजीनियर के साथ आ गया था लेवल मशीन लेवल सीट टेप से चेक किया था कही कहीं बीस एम एम कि गलतियां स्लोप और रोड कि चौड़ाई में पकड़ में आ गई थी क्लाइंट के इंजीनियर ने पूर कार्ड पर हस्ताक्षर करने में आनाकानी कि थी ।

अमित क्या देखतो हों ध्यान किधर रहता है अगली बार कोई ग़लती पकड़ में आएगी बाहर कर दूंगा समझें प्रोजेक्ट मैनेजर जोर जोर से चिल्लाए जा रहा था शायद क्लाइंट का इंजीनियर यहीं चाहता था सिगरेट सुलगाते हुए उसने पूर कार्ड पर हस्ताक्षर कर दिए थे ।

अमित तुम्हारी नाईट ड्यूटी है रोड कि कंक्रीट कि भराई तुम कराओ और सुनो कोई ग़लती नही होना चाहिए ।

साहेब मैंने आज लंच भी नहीं किया गर्मी में काम किया थक गया हूं आप किसी दूसरे को ....... अमित ने डरते डरते कहा था 

नहीं ड्यूटी तुम्हें ही करना होंगी और सुनो हर गाड़ी कि फोटो कितना कयूविक मीटर किस गाड़ी में आया गुरूप में डालना होगा में सुबह कोई बहाना नहीं सुनने वाला समझें ?

अमित कि आंखों कि कोर से आंसू कि बूंद धीरे से पसीना के साथ ऐक हों गई थी महानगर कि नौकरी उसने खुद ही चुनी थी वह अतीत में चला गया था ।

अहमदाबाद से हजार किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के छोटे से जिला के छोटे से गांव का रहने वाला था माता पिता का लाडला था घर में खेती किसानी भी थी गाय भैंस भी थी खुद का मकान भी था ।

इतना सबकुछ होने के बाद उसे महानगर कि नौकरी का भूत सवार था या यूं समझें महानगर कि ऊंची ऊंची इमारतों कि चकाचौंध पसंद थी तभी तो वह माया जाल में उलझ गया था इतनी मेहनत करने के साथ उसे कुछ ही हजार रुपए मिलते थें  उनमें से पी जी का किराया होटल पर खाने में आधे खर्च हों जाते थे।

उसे याद आया था कि पिता जी तीन भैंस और पांच गायों का दूध घी बेचकर हजारों रूपए घर से ही कमा लेते हैं और सकून कि नींद लेते हैं पिताजी ने कितना समझाया था ।

अमित तेरे पास खेती-बाड़ी सब कुछ है दो बीघा ज़मीन पर सब्जी कि खेती-बाड़ी करेगा तब महानगर कि नौकरी से ज्यादा पैसा मिलेगा मत जा बेटा मत जा मेरे लाल मां ने भी रोते हुए उसे रोका था लेकिन उसे तो महानगर कि भीड़ पसंद थी लेकिन ऐसा संघर्ष करना होगा सोचा भी नहीं था।

सुबह सूर्योदय हो गया था कंक्रीट कि गाड़ियां आना बंद हो गई थी रोड पर फ्लोटर चल रहे थे फिनिशिंग टच का काम जारी था नींद में अमित कि आंखें बंद हो रही थी फिर भी वह फिनिशिंग के हर पार्ट पर नजर रखे हुए था नो बजे प्रोजेक्ट मैनेजर आ गया था ।

कैसी फिनिशिंग हुईं है गुरूप लाइन में नहीं है कहां दिमाग रहता है तुम्हारा कितना समझाया था कि कोई ग़लती नही मिलना चाहिए तनख्वाह हराम कि ले रहे हों।

प्रोजेक्ट मैनेजर कि कठोर बातों से अमित कि आत्मा घायल हो गई थी तुनककर ज़बाब में कहा था ।

ऐसा लगता है कि आप ने मुझे खरीद लिया तभी तो दिन रात काम करवाने के बाद भी खरी खोटी सुनाते हों भाड़ में गई तुम्हारी नौकरी मुझे अभी हिसाब चाहिए समझें मिस्टर क्या समझ रखा है कि अमित नंगा भूखा है अरे मेरे पास खेती-बाड़ी सब कुछ है तुम्हारे जैसों को नोकरी पर रख लूं ग़लती मेरी है जो कि खुद के खेतों में मेहनत नहीं करना चाहता था ।

शाम कि रेलगाड़ी से अमित घर वापस आ गया था माता पिता खुश हो गए थे उसने अब कभी महानगर कि नौकरी के लिए नहीं जाऊंगा पता हैं मां लाखों कि भीड़ में में हमेशा अकेला रहा कोई अपना नहीं मिला था ।

मां तेरी बहुत याद आती थी अब कभी आप दोनों को छोड़कर नहीं जाऊंगा आप के साथ रहने पर कितना सुख मिलता है पता है मां वह प्रोजेक्ट मैनेजर बहुत डांटता था दिन रात काम करवाता था मैंने भी उससे बोल दिया था कि तेरे जैसे नोकर अपने खेतों के लिए रख लूंगा अब खेतों में मेहनत करूंगा और जीवन के सभी सपने इन्हीं खेतों से पूरे होंगे 

सीख  गांव कि खेती-बाड़ी छोड़कर युवा महानगर कि और रूख कर रहे हैं उन्हें कुछ हजार रुपए कि नौकरी भी मिल जातीं हैं लेकिन उन हजारों रूपए के लिए कितना संघर्ष मेहनत करना पड़ती है ।

 जो अमित ने कि थी इससे अच्छा महानगर को छोड़कर युवा वर्ग को वापस गांव कि और वापस आना चाहिए उनके खेत खलिहान गाय भैंस सभी खुलें दिल से स्वागत करने के लिए बैठें हुए हैं अच्छा महानगर में आप ने कितना संघर्ष किया है सच सच कमेंट करके बताइए।

यह कहानी आप को कैसी लगी ?






महानगर कि नौकरी का मायाजाल 

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान कि पांच बातें किस्सा

 प्राचीन समय कि बात थी ऐक नगर था जिसका नाम उज्जैनी था वहां का राजा तीर्थ यात्रा पर गया था जानें से पहले राज्य के सभी अधिकार राजकुमार को दे दिए थे राजकुमार बहुत दयालु था जो भी याचक राज दरबार में आता था सब को खुश होकर वापस जाते थे । ऐक दिन गरीब ब्राह्मण दरवार में आया था चूंकि उसे धन कि जरूरत थी बेटी का व्याह करना था राजकुमार ने पंडित का तथा उचित सत्कार करके कैसे आना हुआ आप कि क्या सहायता कर सकता हूं कृपया मुझे अवगत कराएं। ब्राह्मण ने कहा हे राजन् मुझे अपनी बेटी का व्याह करना है मेरे पास अन्न धन नहीं है में  आप के पास इसीलिए आया हूं । हां हां क्यों नहीं में अभी राजकोष से आप को धन देता हूं राजकुमार ने कहा था। हे राजन् में कभी मुफ्त में धन नहीं लेता अपनी और से उसके बराबर देकर लेता हूं हे में तुम्हें पांच ज्ञान कि बातें कागज पर लिखकर दे रहा हूं इन बातों को अकेले में ही पड़ना होगा और याद रखना होगा यह बातें सारे जीवन भर काम आएगी। पंडित जी ने कागज निकाल कर दीया था जिसमें लिखा था । ममता कि मां दोलत का पिता  बनी कि बहिन संकट का मित्र गाठी के दाम  आंखों के सामने जवान पत्नी ...

Father's last journey emotional story

 मध्य रात्रि का समय था आसमान में बादल छाए हुए थे हल्की हल्की रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही थी ऐसे ही मौसम में वृद्ध आश्रम के कोने वाले पलंग पर ऐक बूढ़ा आदमी कराह रहा था।  शायद उसे ज्वर था तभी तो वह बार-बार करवटें बदल रहा था कभी कभी वह कुछ समय के लिए नींद के आगोश में चला जाता था जहां वह सपने में आसमान का विचरण करने लगता था कभी कभी वह अतीत कि सुनहरी यादें में खो जाता था । उन सुनहरी यादें में उसके चेहरे पर मुस्कान खिल जाती थी तब कभी वह अपने बुरे समय को याद करके सिहर उठ जाता था तब कभी अर्ध चेतना में कुछ बड़बड़ाने लगता था ऐसे ही वह अतीत में चला गया था। जी हां उसका नाम सेठ धनीराम था मुंबई में कपड़े का बहुत बड़ा व्यापार था खुद कि टेक्सटाइल कंपनी थी अनेकों नोकर चाकर थे बड़ा बंगला था बड़ी बड़ी महंगी गाड़ियां कारें थी । पत्नी थी तीन प्यारी प्यारी बेटियां जिन्हें उन्होंने बड़े लाड़-प्यार से पाल पोस कर तैयार किया था उस समय के सबसे अच्छे कालेज में पढ़ाया था  सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था ।  अचानक उसे व्यापार में घाटा होने लगा था शायद बाजार से उसकी पकड़ कमज...

संपत्ति का बटवारा छोटा भाई विदेश में काम कर रहा था फिर वापस गांव......भावुक कहानी

मोहित इस बार कि किशमिस कि छुट्टी पर आप गांव जा रहें हैं प़ाची ने कोट पहनते हुए अमित से कहां था। लेकिन क्यों  क्यों कि आप को भाईसाहब से संपत्ति का बटवारा करवाना है ठीक है । प़ाची कैसी जिद पकड़ कर बैठ गई हों हम यहां अच्छा कमा रहे हैं और वहां गांव में भैया बेचारे खेती में बहुत मेहनत करके बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। मैंने ऐक बार कह दिया ना कि आप को जाना हैं तब जाना हैं और हाथों हाथ सब बेचकर आना हैं मैंने यहां पर फ्लेट देख कर रखा है प्रॉपर्टी ब्रोकर से बात हो गई है तीन बैडरूम का लग्जरी फ्लेट हैं समझें बाप रे बाप अमेरिका में बर्फीली ऐसी ठंडी हाड़ कंपाने लगें है वह बड़बड़ाते हुए आफिस जाने के लिए तैयार हों रही थी। प़ाची मोहित पति-पत्नी थें दोनों ही अमेरिका कि मल्टिनैशनल कंपनी मैं साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थें सालाना करोड़ों रुपए का पैकेज था  आर्थिक रूप से मजबूत थें। ठीक है बाबा अभी क्रिसमस की छुट्टियां बहुत दूर है सोचते हैं मोहित ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था। में समझ गई आप बटवारा नहीं चाहते मेरी तो किस्मत ही फूट गई जो तुम्हारे जैसे के साथ व्याह किया सारे जीवन किराए...