Skip to main content

गुप्त मंत्र Gupt Mantra emotional story

 मध्य रात्रि का दूसरा पहर था आसमान में बादल छाए हुए थे और कभी तेज़ तों कभी रिमझिम बारिश कर रहे थे दूर कहीं आसमान में बिजली चमक रहीं थी उसके चमकने के कुछ सेकंड बाद भीषण गर्जन करने लगे थे ऐसा लगता था कि किसी पेड़ पर या फिर देवालय पर बिजली गिर गई थी अब गर्जन थमने के बाद कुत्तों को भी आपस में संवाद करने का मौका मिल गया था तभी तो गांव के सभी गली के कुर्ते भोंक भोंक कर ऐक दूसरे का हालचाल पूछ रहे थे कि सब कुशल मंगल तों है ना सभी भाई-बंधु सुरक्षित है ना? एसे ही मौसम में बूढ़े आदमी ने पत्नी से सुनतीं हों जरा मुझे पानी पिला देना तकलीफ के कारण उसके मुंह से ठीक-ठाक शब्द भी नहीं निकल पा रहे थे । बुढ़िया   खटिया पर से उठ कर  पानी पिलाया था फिर आज तुम्हारी तबियत ज्यादा ख़राब है में बेटों को जगातीं हूं और अभी गांव के डाक्टर के पास लें जाने का कहतीं हू‌  चिंतित होते हुए उन्होंने कहा था। बूढ़े आदमी कि सांस तेज चल रही थी पेट में पानी जाने के बाद कुछ पलों के लिए आराम मिला था तभी तो उसने कहा था बेटों को जगाने से कोई फायदा नहीं होने वाला ऐसा लगता है कि अब धरती पर हमारा समय पूरा होने ...

नोटिफिकेशन जिसने तलाक करवा दिया कहानी


काव्या सुबह का नाश्ता तैयार कर रही थी पास ही मोबाइल रखा हुआ था बीप कि आवाज सुनकर देखा था शोशल मिडिया पर किसी ने दोस्त बनने का नोटिफिकेशन भेजा था परांठे सेंकते हुए उन्होंने उसकी प्रोफ़ाइल पर नजर डाली थी ।
देखने में आकर्षक लग रहा था  पूरी प्रोफाइल देखना चाहतीं थी लेकिन पराठा जल गया था जलनें कि खूशबू डाइंग रूम तक पहुंच गई थी पति सुभाष ने क्या हुआ काव्या कहां खोई हों अरे भाई जल्दी नाश्ता तैयार करना मुझे देर हो रही है ।

जी अभी आई 

फटाफट दो आलू पराठें के साथ टमाटर कि चटनी तैयार कि थी पति को मुस्कुराते हुए जरा सा भी आप को सवर नहीं है चलिए नाश्ता किजिए में लंच बॉक्स लगाती हूं ।

काव्या पड़ी लिखीं सुंदर थी उसकी शादी को अभी दो साल ही हुए थे पति-पत्नी में बहुत प्यार था अभी कोई भी बच्चा नहीं था चूंकि पति दिन भर आफिस में रहता था ऐसे में अकेले समय काटना मुश्किल काम था ।

इसलिए वह शोशल मिडिया पर एक्टिव रहती थी रील बनाना और देखना कमेंट करना उसे अच्छा लगता था हालांकि उसने नौकरी करने के लिए अप्लाई किया था बैंक मैनेजर के पद पर सिलेक्शन भी हो गया था लेकिन उसे दूर दराज का शहर मिला था इ चूंकि सुभाष भी अच्छा खासा कमाते थे इसलिए वह नौकरी ठुकरा दी थी ।

घर का जरूरी काम निपटा कर उसने वह प्रोफाइल देखी थी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर के हाय कैसे मुझे जानते हैं आप 

दूसरी तरफ से नमस्कार आप कि रील देखता हूं पुराने गीतों के साथ आप का डांस करने का तालमेल बहुत सुंदर है 

काव्या  :-  तारीफ करने के लिए शुक्रिया 

एक बार बात हुई यह बात मैसेंजर पर रोज होने लगी थी वह लड़का जिसका नाम हिमालय था उससे चेट करना अच्छा लगने लगा था बातों बातों में ऐक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया था अब दिन में विडीयो काल पर लम्बी लम्बी बातचीत होने लगी थी ।

लेकिन वह सावधान थी उसने उस लड़के को अपना दूसरा नम्बर दिया था जिसमें सिर्फ मैसेज विडीयो काल कि ही सुविधा थी बात करतीं थी सभी डीलिट कर देती थी और पति के घर आने के समय पर बंद कर देती थी उस नम्बर का पासवर्ड अलग था ।

सुभाष का विश्वास और प्रेम काव्या के लिए भरपूर था उनकी और से आजादी थी समय निकाल कर दोनों ही हिल स्टेशन पर घूमने निकल जाते थे दोनों ही अपनी लाइफ में खुश थें लेकिन काव्या का मन उस लड़के से मिलने का होने लगा था उसने मन-ही-मन इस विषय पर विचार किया था अंतर आत्मा कहती काव्या तू भटक रही है ।

तेरा पति सुंदर है हट्टा कट्टा नौजवान हैं अच्छा कमाता है और तुझे जो चाहिए भरपूर देता है फिर क्यों तूं ही कभी कभी थककर चूर हो कर अरे बाबा अब रहने दिजिए मुझसे नहीं होगा कहने लगती है ऐसा प्यार करने वाला प्यारे पति को धोखा देने का सोच रहीं हैं।

 छी छी तेरी सोच पर घिन आती है तूं उस सिम कार्ड को तोड़कर हमेशा हमेशा के लिए बात करना खत्म कर दें नहीं तो देखना तेरा घर बहुत जल्दी उजड़ जायेगा ।

आत्मा मन सबसे अच्छे दोस्त हैं मन हमेशा हमारा भला चाहते हैं लेकिन हम मन कि सलाह पर महत्व नहीं देते हैं यही काव्या का हाल था उस लड़के कि लच्छेदार बातों में वह पूरी तरह से फस गयी थी ।

मेरी जान अब रहा नहीं जाता प्लीज मुझे ऐक बार मौका दिजिए आप को पहली मुलाकात हमेशा याद रहेंगी 

देखिए में शादीशुदा हूं और अपने पति से बहुत प्यार करती हूं में ऐसा कभी सोच भी नहीं सकती हमारी बात चीत हैं और हम बात चीत में शब्दों कि मर्यादा भी पार कर गये है यही तक ठीक है काव्या ने कहा था 

नहीं नहीं मुझे आप से मिलना हैं विश्वास करना यह मुलाकात हमारे आपके बीच रहेंगी जीतें जी किसी को भनक नहीं लगेंगी कसम खा कर कहता हूं प्लीज प्लीज मेरे ऊपर दया करना होंगी 

काव्या ने कुछ देर सोचा था फिर लेकिन हम मिलेंगे कहां 

देखिए में ऐक सी का काम करता हूं आप पतिदेव से ऐ सी कि सर्विस करवाना है बोल देना 

ठीक है लेकिन सिर्फ एक बार 

जी पक्का बादा करता हूं ।

शाम को जैसे ही सुभाष घर पहुंचे थे एक सी में ठंडक कम हैं में स सर्विसग करवाना होगी ।

भाई मना किसने किया आप को आप का घर है सुभाष ने मुस्कुराते हुए कहा 

तब ठीक है मेरी परचित का मिस्त्री हैं जो ऐ सी का काम करता है कल बुला लेती हूं लेकिन 

लेकिन क्या 

में घर में अकेली रहूंगी ऐसा किजिए कल आप भी रूक जाना 

जी नहीं मुझे कल बहुत काम है सुभाष ने कहा था 

दूसरे दिन सुभाष के आंफिस जाने के बाद काव्या ने उस लड़के को घर बुला लिया था फिर वह हुआ था जिसे समाज स्वीकार नहीं करता जिस रिश्ते को गन्दी नजर से देखा जाता है  ।

लेकिन काव्या बहुत खुश थी उसे कुछ अलग हटकर सुख मिला था कुछ पलों के लिए गहरी समाधि में लीन हो गयी थी खुश होकर आप तो छुपे हुए रूस्तम निकले अब हम हमेशा मिलेंगे लेकिन सावधानी के साथ समझें जनाब ।

पाप कभी छुपता नही है सिर पर बैठकर बुद्धी हर लेता है यही काव्या के साथ हुआ था सुभाष का जब भी मन उससे प्यार करने का होता था तब वह ना नुकर कर के पास नहीं आने देती थी सुभाष प्यार से कोई बात नहीं आप कि तबियत तो ठीक है कुछ कमजोरी समझ में आ रही है तबडाक्टर को चेक अप करा लेते हैं ।

नही नही ऐसा नहीं में बिल्कुल ठीक हूं 

फिर यह बेरूखी क्यों काव्या 

ऐक दिन फाइल सुभाष घर से लाना भूल गए थे आफिस से घर आ गए थे डोर बैल बजाने के बाद काव्या ने दरवाजा खोला था अस्त-व्यस्त कपड़े बिखरे हुए बाल और चेहरे का उड़ा हुआ रंग देखकर सब कुछ समझ में आ गया था बेडरूम में वह लड़का था।

 उन्होंने काव्या में उन आदमीयों में से नहीं हूं जो घरेलू हिंसा करते हैं आप इस लड़के के साथ खुश हैं मेरी लिए बहुत खुशी कि बात हैं में तुम्हें तलाक देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप इस से जल्दी ही व्याह करके सुखी जीवन व्यतीत करें हमारा तुम्हारा साथ बस इतने ही दिन का था ठीक हैं ।

चूंकि वह लड़का पहले से ही शादीशुदा था शादी के लिए मना कर दिया था अब काव्या न घर कि थी ना ही घाट कि पछताने के अलावा उसके पास कुछ नहीं बचा था।

चूंकि यह शोशल मिडिया का जमाना है हम दिन का अनमोल समय मनोरंजन के लिए शोशल मिडिया को देते हैं ठीक है हमें अच्छे बुरे दोस्त बनने का या बनाने के नोटिफिकेशन आते हैं ऐसे में हमें बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए किसी भी कीमत पर परिवारिक रिश्ते का भरोसा नहीं टूटने देना चाहिए खासकर पति-पत्नी का जो ऐक नाजुक धागे में पिरोकर बंधा रहता है यह कहानी आप को कैसी लगी कमेंट करके बताइए।





Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान कि पांच बातें किस्सा

 प्राचीन समय कि बात थी ऐक नगर था जिसका नाम उज्जैनी था वहां का राजा तीर्थ यात्रा पर गया था जानें से पहले राज्य के सभी अधिकार राजकुमार को दे दिए थे राजकुमार बहुत दयालु था जो भी याचक राज दरबार में आता था सब को खुश होकर वापस जाते थे । ऐक दिन गरीब ब्राह्मण दरवार में आया था चूंकि उसे धन कि जरूरत थी बेटी का व्याह करना था राजकुमार ने पंडित का तथा उचित सत्कार करके कैसे आना हुआ आप कि क्या सहायता कर सकता हूं कृपया मुझे अवगत कराएं। ब्राह्मण ने कहा हे राजन् मुझे अपनी बेटी का व्याह करना है मेरे पास अन्न धन नहीं है में  आप के पास इसीलिए आया हूं । हां हां क्यों नहीं में अभी राजकोष से आप को धन देता हूं राजकुमार ने कहा था। हे राजन् में कभी मुफ्त में धन नहीं लेता अपनी और से उसके बराबर देकर लेता हूं हे में तुम्हें पांच ज्ञान कि बातें कागज पर लिखकर दे रहा हूं इन बातों को अकेले में ही पड़ना होगा और याद रखना होगा यह बातें सारे जीवन भर काम आएगी। पंडित जी ने कागज निकाल कर दीया था जिसमें लिखा था । ममता कि मां दोलत का पिता  बनी कि बहिन संकट का मित्र गाठी के दाम  आंखों के सामने जवान पत्नी ...

Father's last journey emotional story

 मध्य रात्रि का समय था आसमान में बादल छाए हुए थे हल्की हल्की रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही थी ऐसे ही मौसम में वृद्ध आश्रम के कोने वाले पलंग पर ऐक बूढ़ा आदमी कराह रहा था।  शायद उसे ज्वर था तभी तो वह बार-बार करवटें बदल रहा था कभी कभी वह कुछ समय के लिए नींद के आगोश में चला जाता था जहां वह सपने में आसमान का विचरण करने लगता था कभी कभी वह अतीत कि सुनहरी यादें में खो जाता था । उन सुनहरी यादें में उसके चेहरे पर मुस्कान खिल जाती थी तब कभी वह अपने बुरे समय को याद करके सिहर उठ जाता था तब कभी अर्ध चेतना में कुछ बड़बड़ाने लगता था ऐसे ही वह अतीत में चला गया था। जी हां उसका नाम सेठ धनीराम था मुंबई में कपड़े का बहुत बड़ा व्यापार था खुद कि टेक्सटाइल कंपनी थी अनेकों नोकर चाकर थे बड़ा बंगला था बड़ी बड़ी महंगी गाड़ियां कारें थी । पत्नी थी तीन प्यारी प्यारी बेटियां जिन्हें उन्होंने बड़े लाड़-प्यार से पाल पोस कर तैयार किया था उस समय के सबसे अच्छे कालेज में पढ़ाया था  सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था ।  अचानक उसे व्यापार में घाटा होने लगा था शायद बाजार से उसकी पकड़ कमज...

संपत्ति का बटवारा छोटा भाई विदेश में काम कर रहा था फिर वापस गांव......भावुक कहानी

मोहित इस बार कि किशमिस कि छुट्टी पर आप गांव जा रहें हैं प़ाची ने कोट पहनते हुए अमित से कहां था। लेकिन क्यों  क्यों कि आप को भाईसाहब से संपत्ति का बटवारा करवाना है ठीक है । प़ाची कैसी जिद पकड़ कर बैठ गई हों हम यहां अच्छा कमा रहे हैं और वहां गांव में भैया बेचारे खेती में बहुत मेहनत करके बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। मैंने ऐक बार कह दिया ना कि आप को जाना हैं तब जाना हैं और हाथों हाथ सब बेचकर आना हैं मैंने यहां पर फ्लेट देख कर रखा है प्रॉपर्टी ब्रोकर से बात हो गई है तीन बैडरूम का लग्जरी फ्लेट हैं समझें बाप रे बाप अमेरिका में बर्फीली ऐसी ठंडी हाड़ कंपाने लगें है वह बड़बड़ाते हुए आफिस जाने के लिए तैयार हों रही थी। प़ाची मोहित पति-पत्नी थें दोनों ही अमेरिका कि मल्टिनैशनल कंपनी मैं साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थें सालाना करोड़ों रुपए का पैकेज था  आर्थिक रूप से मजबूत थें। ठीक है बाबा अभी क्रिसमस की छुट्टियां बहुत दूर है सोचते हैं मोहित ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था। में समझ गई आप बटवारा नहीं चाहते मेरी तो किस्मत ही फूट गई जो तुम्हारे जैसे के साथ व्याह किया सारे जीवन किराए...