Skip to main content

गुप्त मंत्र Gupt Mantra emotional story

 मध्य रात्रि का दूसरा पहर था आसमान में बादल छाए हुए थे और कभी तेज़ तों कभी रिमझिम बारिश कर रहे थे दूर कहीं आसमान में बिजली चमक रहीं थी उसके चमकने के कुछ सेकंड बाद भीषण गर्जन करने लगे थे ऐसा लगता था कि किसी पेड़ पर या फिर देवालय पर बिजली गिर गई थी अब गर्जन थमने के बाद कुत्तों को भी आपस में संवाद करने का मौका मिल गया था तभी तो गांव के सभी गली के कुर्ते भोंक भोंक कर ऐक दूसरे का हालचाल पूछ रहे थे कि सब कुशल मंगल तों है ना सभी भाई-बंधु सुरक्षित है ना? एसे ही मौसम में बूढ़े आदमी ने पत्नी से सुनतीं हों जरा मुझे पानी पिला देना तकलीफ के कारण उसके मुंह से ठीक-ठाक शब्द भी नहीं निकल पा रहे थे । बुढ़िया   खटिया पर से उठ कर  पानी पिलाया था फिर आज तुम्हारी तबियत ज्यादा ख़राब है में बेटों को जगातीं हूं और अभी गांव के डाक्टर के पास लें जाने का कहतीं हू‌  चिंतित होते हुए उन्होंने कहा था। बूढ़े आदमी कि सांस तेज चल रही थी पेट में पानी जाने के बाद कुछ पलों के लिए आराम मिला था तभी तो उसने कहा था बेटों को जगाने से कोई फायदा नहीं होने वाला ऐसा लगता है कि अब धरती पर हमारा समय पूरा होने ...

Fool's luck becomes rich with confidence


 प्राचीन समय कि बात है ऐक गांव था उस गांव में गरीब लकड़हारा अपनी मां के साथ रहता था मां जितना कहतीं थी उतना ही काम करता था जहां जाने को कहतीं थी चुपचाप चला जाता था अपनी बुद्धि विवेक से कोई भी काम नहीं करता था ।

ऐक दिन मां ने कहा कि बेटा ससुराल जाकर अपनी दुल्हन को ले आ और जहां सूर्य कि अंतिम किरण दिखाई नहीं दे वहीं छुपकर सोने लगना मतलब नींद में चले जाना फिर सुबह सूर्योदय होते ही ससुराल पहुंच जाना ।

लकड़हारा का नाम मूर्ख दास था जो उसके स्वभाव से कामकाज करने के तरीके से गांव वालों ने नामकरण संस्कार करके उसका रख दिया था ‌।

खैर मां ने रास्ते के लिए खाना ऐक पोटली में बांध दिया था और पानी का भरा हुआ घड़ा दें दिया था ससुराल जाते जाते वह घनघोर जंगल में पहुंच गया था ।

जहां उसे पुराना महल दिखाई दिया था जो कि जर्जर हालत में था उसके सामने बहुत सारे गधे बैठें हुए थे मूरख दास ने सभी गधो को महल के अन्दर बन्द कर दिया था फिर आगे चलता चलता शाम को ससुराल के घर के पीछे पहुंच गया था सूर्य अस्त हो गये थे मां के आदेशानुसार वह झाड़ियों में छुप गया था ।

ससुराल के घर कि दीवार से लगा हुआ नाई का घर था  दोनों पति-पत्नी आपस में बात कर रहे थे कि नवलखा हार पत्थर के नीचे छुपा तो दिया है लेकिन वहां से लाए कैसे एक बार हाथ आ जाएं तब रातोंरात यह गांव छोड़ देंगे और दूर कहीं रहने लगेंगे।

दोनों घर के अन्दर कि सभी आवाजें उसे सुनाई दे रही थी सास ने उसकि पत्नी से कहा था कि बेटा डिनर कर ले रात का खाना खा लें तब पत्नी ने कहा कि रहने दिजियेगा मां मुझे भूख नहीं है बैसे भी दोपहर के कड़ी चावल ही तो अभी रखे हुए हैं ऐसा कहकर उसकि पत्नी भूखी ही सो गयी थी ।

सूर्य उदय कि पहली किरण के साथ वह ससुराल पहुंच गया था सास ससुर सभी ने उसका स्वागत किया था हाथ मुंह धोकर तैयार हो गया था सास ने जमाई नाश्ता कर लीजिए ।

तब मूर्ख दास ने रहने दिजिए मुझे भूख नहीं है बैसे भी कल के बासी कढ़ी चावल रखें हुए हैं ।

उसके बताने पर सभी आश्चर्यचकित रह गए थे कि कल के कड़ी चावल का इसे कैसे पता चला जरूर कोई अदृश्य शक्ति इनके पास है सारे गांव में हलचल मच गई थी सारे गांव में जंगल कि आग कि तरह यह खबर फैल गई थी।

उस राज्य के राजा कि रानी का हीरे-जवाहरात का हार चोरी चला गया था रानी गुस्सा होकर कोप भवन में बैठीं हुईं थीं राजा बहुत परेशान थे किसी ने राजा को मूरख दास का बताया था ।

तत्काल राजा ने सैनिकों को आदेश देकर मूर्ख दास को लाने के लिए बोला था सैनिकों कि टुकड़ी मूरख दास के पास पहुंच गयी थी सारा वृतांत समझकर मूरख दास ने कहा था कि ठीक है मैं चलूंगा लेकिन राजकिय सम्मान के साथ मतलब हाथी पर बैठकर ।

हाथी घोड़ा पालकी राजा ने भेजें थें मूर्ख दास आन बान शान से राजभवन पहुंच गए थे कभी आंख बंद करते तब कभी खोलकर उपर आसमान कि और देखनें लगते थे तब कभी दाएं बाएं बड़बड़ाते हुए मिल गया मिल गया हीरे-जवाहरात का हार मिल गया लेकिन राजन कुछ अदृश्य शक्ति को धन दान देना होगा।

ठीक है मैं दूंगा राजा ने हां भरते हुए कहा था।

तब ठीक है आप सैनिकों को भेजिए नाइन को पकड़िए उसने पत्थर के नीचे छुपा दिया है ।

हार मिल गया था मूर्ख दास कि जानकारी कि चर्चा दूर दूर दूसरे राज्यों में होने लगी थी दूसरे राज्य के कुम्हार के गधे खो गये थे वह भी आया था शांती से कुम्हार कि समस्या को सुनकर दाएं बाएं हाथ हिलाकर बड़बड़ाते हुए जंगल में महल महल बन गया खंडडर उसके गधे हैं उसके अंदर ज जा निकाल ला ।

कुम्हार के गधे मिल गये थे अब तों मूर्ख दास के पास पैसा था सम्मान था कुछ दिनों के लिए राजा ने पत्नी सहित उसे राजकिय अथिति बनाया था ।

जंगली शेर नरभक्षी हो गया था सारे राज्य में डर का माहौल बना हुआ था तब राजा ने मूर्ख दास से उस शेर को पकड़ने का आदेश दिया था नहीं पकड़ने पर सजा देने का भी कह दिया था मूरख दास पत्नी सहित चिंता में था‌।

 खैर राजा का आदेश तों मानना ही था जहां से शेर का आना जाना था वह ऐक पेड़ के नीचे छुपकर बैठ गया था अंधेरे में कोई जानवर आते हुए दिखाई दिया था कुत्ता समझते हुए उसने कान पकड़कर पेड़ से बांध दिया था और सुबह सूर्योदय के इंतजार में दूसरे पेड़ के नीचे बैठ गया था।

सुबह सूर्योदय पर सेर को सैनिकों ने बंधा हुआ देखा था राजा के पास सूचना पहुंच गई थी राजा बहुत खुश हुआ था राजा ने मूरख दास कि तनख्वाह ऐक लाख टका पक्की कर दी थी साथ ही शर्त भी रखी थी कि जो काम कोई भी नहीं कर पाएगा उसे करके देना होगा।

दूसरे राज्य के राजा ने आक्रमण कर दिया था सेनापति और सैनिकों ने हार मान ली थी राजा ने मूर्ख दास से युद्ध भूमि में जाकर लड़ने के लिए कहां था मूरख दास चिंता में पड़ गया था पत्नी से कहा था लगता है अब नहीं बचूंगा नहीं जाउंगा तब भी मारा जाऊंगा और जाउंगा तब भी ।

पत्नी ने सलाह दी थी कि कोई लंगड़ा घोड़ा पर बैठ कर युद्ध भूमि में जाना आगे आगे सैनिकों कि टुकड़ी चलेंगी और पीछे पीछे तुम चलना मौका देखकर कही छुप जाना जब राजा को दूसरा राजा क़ैद कर लेगा तब भेष बदलकर आ जाना हम दोनों चुपचाप भाग जाएंगे ।

मूर्ख दास लंगड़ा घोड़ा पर बैठ कर युद्ध भूमि में चला गया था कहते है कि घोड़ा अगर ऐक पैर को उठा कर रखता है बहुत दोडता है युद्ध में घोड़ा चारों ओर भाग रहा था मूर्ख दास हबा में ही आंख बंद करके तलवार चला रहा था दुश्मन राजा ने समझा कि यह कोई बहुत शक्तिशाली योद्धा हैं हार मान कर वापस चला गया था ।

सीख चूंकि यह ऐक लोक कथा है मूरख दास मूर्खतापूर्ण कार्य तो करता था वह भी आत्मविश्वास के साथ जब आत्मविश्वास के साथ कोई भी काम किया जाता है किस्मत भी साथ देती यह कहानी मंनोरंजन के लिए लिखी गई है ।


लेखक का नाम महेन्द्र सिंह 

आप को कैसी लगी कमेंट करके बताइए 


मूर्ख आदमी ने आत्म विश्वास से किस्मत बदल ली 

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान कि पांच बातें किस्सा

 प्राचीन समय कि बात थी ऐक नगर था जिसका नाम उज्जैनी था वहां का राजा तीर्थ यात्रा पर गया था जानें से पहले राज्य के सभी अधिकार राजकुमार को दे दिए थे राजकुमार बहुत दयालु था जो भी याचक राज दरबार में आता था सब को खुश होकर वापस जाते थे । ऐक दिन गरीब ब्राह्मण दरवार में आया था चूंकि उसे धन कि जरूरत थी बेटी का व्याह करना था राजकुमार ने पंडित का तथा उचित सत्कार करके कैसे आना हुआ आप कि क्या सहायता कर सकता हूं कृपया मुझे अवगत कराएं। ब्राह्मण ने कहा हे राजन् मुझे अपनी बेटी का व्याह करना है मेरे पास अन्न धन नहीं है में  आप के पास इसीलिए आया हूं । हां हां क्यों नहीं में अभी राजकोष से आप को धन देता हूं राजकुमार ने कहा था। हे राजन् में कभी मुफ्त में धन नहीं लेता अपनी और से उसके बराबर देकर लेता हूं हे में तुम्हें पांच ज्ञान कि बातें कागज पर लिखकर दे रहा हूं इन बातों को अकेले में ही पड़ना होगा और याद रखना होगा यह बातें सारे जीवन भर काम आएगी। पंडित जी ने कागज निकाल कर दीया था जिसमें लिखा था । ममता कि मां दोलत का पिता  बनी कि बहिन संकट का मित्र गाठी के दाम  आंखों के सामने जवान पत्नी ...

Father's last journey emotional story

 मध्य रात्रि का समय था आसमान में बादल छाए हुए थे हल्की हल्की रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही थी ऐसे ही मौसम में वृद्ध आश्रम के कोने वाले पलंग पर ऐक बूढ़ा आदमी कराह रहा था।  शायद उसे ज्वर था तभी तो वह बार-बार करवटें बदल रहा था कभी कभी वह कुछ समय के लिए नींद के आगोश में चला जाता था जहां वह सपने में आसमान का विचरण करने लगता था कभी कभी वह अतीत कि सुनहरी यादें में खो जाता था । उन सुनहरी यादें में उसके चेहरे पर मुस्कान खिल जाती थी तब कभी वह अपने बुरे समय को याद करके सिहर उठ जाता था तब कभी अर्ध चेतना में कुछ बड़बड़ाने लगता था ऐसे ही वह अतीत में चला गया था। जी हां उसका नाम सेठ धनीराम था मुंबई में कपड़े का बहुत बड़ा व्यापार था खुद कि टेक्सटाइल कंपनी थी अनेकों नोकर चाकर थे बड़ा बंगला था बड़ी बड़ी महंगी गाड़ियां कारें थी । पत्नी थी तीन प्यारी प्यारी बेटियां जिन्हें उन्होंने बड़े लाड़-प्यार से पाल पोस कर तैयार किया था उस समय के सबसे अच्छे कालेज में पढ़ाया था  सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था ।  अचानक उसे व्यापार में घाटा होने लगा था शायद बाजार से उसकी पकड़ कमज...

संपत्ति का बटवारा छोटा भाई विदेश में काम कर रहा था फिर वापस गांव......भावुक कहानी

मोहित इस बार कि किशमिस कि छुट्टी पर आप गांव जा रहें हैं प़ाची ने कोट पहनते हुए अमित से कहां था। लेकिन क्यों  क्यों कि आप को भाईसाहब से संपत्ति का बटवारा करवाना है ठीक है । प़ाची कैसी जिद पकड़ कर बैठ गई हों हम यहां अच्छा कमा रहे हैं और वहां गांव में भैया बेचारे खेती में बहुत मेहनत करके बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। मैंने ऐक बार कह दिया ना कि आप को जाना हैं तब जाना हैं और हाथों हाथ सब बेचकर आना हैं मैंने यहां पर फ्लेट देख कर रखा है प्रॉपर्टी ब्रोकर से बात हो गई है तीन बैडरूम का लग्जरी फ्लेट हैं समझें बाप रे बाप अमेरिका में बर्फीली ऐसी ठंडी हाड़ कंपाने लगें है वह बड़बड़ाते हुए आफिस जाने के लिए तैयार हों रही थी। प़ाची मोहित पति-पत्नी थें दोनों ही अमेरिका कि मल्टिनैशनल कंपनी मैं साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थें सालाना करोड़ों रुपए का पैकेज था  आर्थिक रूप से मजबूत थें। ठीक है बाबा अभी क्रिसमस की छुट्टियां बहुत दूर है सोचते हैं मोहित ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था। में समझ गई आप बटवारा नहीं चाहते मेरी तो किस्मत ही फूट गई जो तुम्हारे जैसे के साथ व्याह किया सारे जीवन किराए...